
रामनगर। कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज में घास लेने गई ग्राम रिगौंड़ा निवासी कमला देवी (32) पत्नी जोगा सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया। बचने के चक्कर में भागी कमला अचानक जमीन पर गिरकर घायल हो गई। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग की है। सूचना पर सीटीआर कर्मी भी पहुंचे। प्रभारी रेंजर मथुरा मावड़ी के सामने ग्रामीणों ने विरोध जताया। बाघ को पकड़ने का भरोसा दिए जाने पर ही लोग शांत हुए। बता दें कि बाघ बीती छह नवंबर दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।
