बागेश्वर में 10 से शुरू होगा नंदा देवी महोत्सव

बागेश्वर। नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 सितंबर को कदली वृक्ष लाया जाएगा, 13 को नंदा-सुनंदा की मूर्तियां स्थापित कर दी जाएंगी। रामलीला कमेटी की बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
रामलीला कमेटी की बैठक में नंदा महोत्सव पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि नौ सितंबर को कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा। 10 को ब्रह्म मुहूर्त में कदली वृक्ष को नुमाइशखेत मैदान में लाया जाएगा। जहां 11 और 12 सितंबर को कदली वृक्ष से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियां बनाई जाएंगी। 13 को ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे। 15 सितंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर रामलीला की तैयारी पर भी चर्चा हुई। पुतला कमेटी के लिए अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सचिव गोविंद मर्तोलिया, संरक्षक भारत लाल साह, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी चुने गए। बैठक की अध्यक्षता शंकर लाल साह ने और संचालन नीरज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कंचन लाल साह, सूरज जोशी,पंकज पांडे, अनिल साह, नीरज पांडे, मोहित भंडारी, विनोद वर्मा, नवीन साह,हितेश साह आदि उपस्थित थे।

Related posts