
नालागढ़ (सोलन)। विस चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले बागियों पर कार्रवाई किए जाने की कवायद का पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे सदस्यों की सूची पीसीसी चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपी थी, जिस पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। वे नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस की बैठक में सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सिकंदर सिंह ने की।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि नालागढ़ में विकास कार्य कांग्रेस की देन है। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व मंडी लोस उपचुनाव को लेकर करीब 200 पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां सुनिश्चित बनाई गई। बैठक में जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू संसारी लाल, जिला कांग्रेस सचिव मनोज वर्मा, नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस महासचिव शिवगोपाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अलका वर्मा, जिला परिषद सदस्य हुसन ठाकुर, सुखदेव कौंडल, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष वंदना बंसल, पूर्व उपाध्यक्ष नीना राणा, पार्षद नीलम सचदेवा, बारियां पंचायत प्रधान सुरेंद्रा देवी, अमरजीत कौर, पूर्व प्रधान देवीसरण, चनण सिंह, रविंद्र कुमार, रमेश, शंकर दास राणू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रण विजय ठाकुर, श्याम विनायक, राजेश रामा, पूर्व बीडीसी राम सिंह, बीडीसी लशविंदर, रड़ियाली पंचायत उपप्रधान प्रेम चौधरी, बलदेव चंदेल, बीडीसी सुलोचना शर्मा आदि मौजूद रहे।
