
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में सरकार पर बागवानों को घटिया किस्म की दवाइयां बेचने का आरोप लगाया गया है। वहीं, राशन आपूर्ति और रोजगार के मामले में भी सरकार पर जमकर हमला बोला गया। वीरवार को यहां आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट और भाजपा नेता पीएस द्रैक ने बागवानों को सब स्टैंडर्ड दवाइयां दिए जाने पर सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन दवाइयों के इस्तेमाल से बागवानों को फायदा तो नहीं होगा, बल्कि नुकसान जरूर उठाना पड़ेगा। सरकार जांच कर बागवानों को बढ़िया किस्म की दवाइयां उपलब्ध कराए, जिससे सेब को किसी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए साढ़े चार महीने हो गए हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय फोन टैपिंग मामले में ही उलझी है। उन्होंने एपीएल और बीपीएल के राशन में कटौती किए जाने के लिए भी सरकार की जमकर आलोचना की। वहीं, राशन की समय पर आपूर्ति करने के लिए सरकार को असफल बताया। बैठक में नगर परिषद रामपुर के वार्ड-एक के ल्हासा को सड़क अभी तक न बनाए जाने पर खेद जताया गया।
बैठक में मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह नेगी, मोहन लाल, ऊषा मेहता, रोशन चौधरी, ईश्वर मेहता, शशि भूषण, हेमंत शैली, विजय शर्मा, कैलाश गोस्वामी, राजेश्वरी शुक्ला, शीशी राम, सुधांशु कपूर, कमल, ऊषा चौहान, शांति देवी, आशा देवी, संतोष छट्टू, चंद्रशेखर कनैन, रामेश्वरी भंडारी, रूपेश्वर सिंह, जय सिंह, सुभाष चंद, कपूर मेहता, श्याम मेहता, राजकुमार, केवल राम बुशहैरी और तिलक गोस्वामी मौजूद थे।
