बागवानी के लिए भरत सिंह राणा को किया पुरस्कृत

खेती और बागवानी में प्रयोगों के चलते काश्तकारों के प्रेरणास्रोत बने हिमरोल गांव के भरत सिंह राणा को आत्मा परियोजना के तहत 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंदी राणा और बीडीओ डीपी डिमरी ने भरत सिंह राणा को पुरस्कार प्रदान किया। आत्मा परियोजना के सचिव कल्याण सिंह रावत ने बताया कि बागवानी के क्षेत्र में पुरस्कार के लिए जिले के छह ब्लाकों से आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से राणा का चयन किया गया। इनके अलावा फसल उत्पादन में खलाड़ी गांव के युद्धवीर सिंह तथा सब्जी उत्पादन में नेत्री के विजेंद्र राणा का चयन किया गया।
पुरस्कृत काश्तकार भरत सिंह राणा ने बताया कि वे अपने गांव में एक हेक्टेयर भूमि पर सामूहिक चकबंदी कर दस सालों से बागवानी और नगदी फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। यहां वे पॉलीहाउस में सेब, आडू, पुलम, खुूमानी, टमाटर, फ्रेंचबीन, शिमलामिर्च आदि के साथ ही सतावर, एलोवेरा आदि मेडिसनल प्लांटों की नर्सरी तैयार कर हर साल डेढ़ से दो लाख रुपये कमाई कर रहे हैं। इस मौके पर एके मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, श्रवण कुमार, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts