बाइक हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रम्मण में एक बाइक के स्किड होकर गिर जाने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार चंबा के थुलेल से तीन युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने द्रम्मण आ रहे थे। इसी दौरान द्रम्मण के पास बाइक स्किड हो गई। इससे अंकित निवासी हटलीबाग चंबा की मौके पर मौत हो गई। जबकि रिशू निवासी गगल और मुकेश निवासी हरनेरा माहड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलाें को उपचार के लिए सीएचसी शाहपुर लाया गया, जहां रिशू को टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाइक के स्किड होने से चालक अंकित सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शाहपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts