
शाहपुर (कांगड़ा)। मणिमहेश यात्रा पर निकले दो युवक घर लौटते समय शाहपुर के पास बाइक स्किड होने के कारण घायल हो गए। एक युवक की अस्पताल पहुंचाते समय मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक उपचाराधीन है। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार निवासी गगल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर के पास बाइक के स्किड होने के कारण देवेंद्र कुमार और रिंकू निवासी पालमपुरघायल हो गए। देवेंद्र की अस्पताल पहुंचाते समय बीच रास्ते में ही मौत हो गई। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
