
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी गंगथ के तहत भोजपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र गोविंद सिंह ने गंगथ पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में कहा कि बुधवार शाम जब वह अपनी बाइक से घर जा रहा था तो रास्ते में भरकोड़ निवासी राजीव उर्फ विक्कू ने रास्ता रोककर पहले तो गाली-गलौज किया, फिर उसके सिर पर ग्रिप से प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 341, 323, 324 व 504 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भलून में अवैध शराब पकड़ी
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पुलिस ने भलून गांव में छापामारी करके 7500 मिलीलीटर देसी शराब तथा 26 लीटर लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस ने गश्त के दौरान भलून निवासी शमशेर सिंह के कब्जे से भारी मात्रा में शराब पकड़ी। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी शमशेर सिंह को वीरवार नूरपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
