बाइक चोरी के दो आरोपी युवक गिरफ्तार

रामपुर बुशहर। रविवार रात को रामपुर से बाइक चोरी कर भागे दो युवकों को पुलिस ने किंगल के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार जो बीबीएमबी में काम करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक (एचपी-30-2299) एनएच-22 पर खड़ी थी। जब वह सुबह मौके पर पहुंचा तो वहां से बाइक गायब पाई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस का एक दल कुमारसैन की ओर रवाना कर दिया। इससे पहले आरोपी किंगल से आगे जा पाते, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किंगल के पास से अविनाश मेहता निवासी कुमारसैन और भानू गौतम निवासी मशोबरा को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को पकड़ कर रामपुर ले आई है।
मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर सुनील नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts