बाइक चोरी के दोषी को छह माह कैद

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जेएमआईसी कोर्ट नंबर-1 पांवटा के न्यायाधीश परविंद्र सिंह अरोड़ा ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। दोषी को छह माह कैद और 1000 रुपए जुर्माना किया है। करीब 5 वर्ष पहले पांवटा के बांगरन बाईपास से बाइक चोरी की गई थी। सरकार की तरफ से मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी हेमंत सिंह चौधरी कर रहे थे।
एडीए पांवटा हेमंत सिंह चौधरी ने बताया कि 1 सितंबर 2007 को बांगरन बाईपास निवासी मोहित सैनी की बाइक एचपी 17ए-6323 चोरी हो गई। मोहित ने बाइक चोरी की रिपोर्ट पांवटा पुलिस थाने में करवाई। इसके बाद आरोपी पकड़ा गया। आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। बुधवार को जेएमआईसी कोर्ट नंबर-1 पांवटा ने इस मामले में फैसला सुनाया। सहायक जिला न्यायवादी हेमंत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मामले के अभियुक्त गुरजीत सिंह को छह माह कैद और एक हजार रुपये जुर्माना किया गया है।

बलवीर सिंह बने एसएमसी अध्यक्ष
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मश्वा में स्कूल प्रबंधन समिति की चुनावी बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. टीएस सैनी ने की। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए एसएमसी गठित हुई। जिसमें बलबीर सिंह को अध्यक्ष, पंचायत उपप्रधान बिशन सिंह को पदेन सदस्य, प्रधानाचार्य डी. टीएस सैनी को सदस्य सचिव और प्रवक्ता हरीश शर्मा को पदेन सदस्य सचिव चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अतरो देवी, रक्षा देवी, रंगी राम, फतेह सिंह, माम राज, परमानंद, रमेश चंद, रतन सिंह और रंजीत सिंह को चुना गया। इस मौके पर प्रवक्ता सुरेश चौहान, रामपाल, कुमारी सविता, राजेश कुमार, सुरेश शर्मा, गोपाल सिंह, वीर सिंह, रामलाल और अनीता चौहान समेत स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts