
वक की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार पुत्र मिलाप चंद निवासी चंदरोट तहसील बड़ोह 32 मील से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान 35 मील के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सुबह जब लोग अपने खेतों को जा रहे थे तो उन्होंने बाइक चालक को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी कोटला में संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लिया। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
