बांध की झील का जलस्तर बढ़कर पहुंचा 805 से पार

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जलस्तर शुक्रवार को 805 आरएल पार कर गया। जबकि 194 क्यूमेक्स पानी का बहाल झील से छोड़ा जा रहा है। इससे आरएल 835 से ऊपर बसे गांव के दर्जनों भवनों में दरारें आ गई है। जिससे बांध प्रभावितों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे झील का जलस्तर 805 आरएल पार कर गया है। जबकि भागीरथी से 408.68 और भिलंगना से 233.69 क्यूमेक्स जलभराव दर्ज किया गया है। पिछले शुक्रवार को यह 789 मीटर पर था। छह दिन में 16 मीटर झील भर रही है, जो औसतन प्रत्येक दिन 2.60 मीटर जलभराव हो रहा है। वर्ष 2010 के सिंतबर में हुई बारिश से झील का जलस्तर 832 आरएल पार कर गया था। जिस कारण झील के आरएल 832 से ऊपर निवास करने वाले चार सौ परिवार प्रभावित हो गई थे। प्रशासन से सुरक्षा को देखते हुए दो सौ परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट भी किया था। साथ ही 400 सौ मेगावाट कोटेश्वर बांध को भी भारी नुकसान हुआ।

Related posts