बहू ने सास, सास ने बहू पर करवाया केस

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत गांव राजा का बाग में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार परमजीत मेहता उर्फ राधिका पत्नी बख्शीश कपूर ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सास, ससुर, जेठ, जेठानी काफी दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। आरोप लगाया कि बीते दिन उन्होंने इसी कारण मेरे साथ गाली-गलौज किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 498, 504, 506, 342 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, रस्म कपूर पत्नी नवकेश कपूर निवासी राजा का बाग ने चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके बेटे की पत्नी परमजीत मेहता उनके बेटे को जहर खिलाने तथा करंट लगाकर जान देने की धमकियां देती रहती है। रस्म कपूर द्वारा सौंपी शिकायत के अनुसार परमजीत घर का कोई काम नहीं करती और हमेशा उनके बेटे बख्शीश कपूर को पैसों के लिए प्रताड़ित करती रहती है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर परमजीत कपूर के खिलाफ धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर राजीव अत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts