बहाल नहीं हुई काफनू सड़क

सांगला (किन्नौर)। वांगतु-काफनू सड़क वीरवार को भी बहाल नहीं हो पाई। चट्टानें गिरने से सड़क मंगलवार रात से अवरुद्ध है। सड़क न खुलने से जहां दोनों ओर सरकारी एवं निजी वाहन फंसे हैं, वहीं लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों को रिकांगपिओ और रामपुर आने के लिए करीब पांच किमी से अधिक सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। लोनिवि के एक्सईएन भावानगर बीएस मेहता ने सड़क बहाल न होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के मजदूर सड़क को बहाल करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

Related posts