
कंडाघाट (सोलन)। क्वारग स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय अंडर -14 खेलकूद प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने दमखम दिखाया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर आयोजित शॉटपुट प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल के बहादुर ने पहला, ओच्छघाट स्कूल के संजू ने दूसरा और सयारीघाट स्कूल के हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल के अर्जुन, मंझौल स्कूल के तुशार और जंगील स्कूल के प्राजल प्रतियोगिता के अगले चरण में पहुंचे। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में ओच्छघाट स्कूल के संजू, बीशा स्कूल के सुनील और सकोड़ी स्कूल के विरेंद्र ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान कब्बड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। कबड्डी का पहला मैच शमरोड़ स्कूल और रावी बस्सी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें शमरोड़ स्कूल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। वहीं ढोल जुब्बड़ और क्वारग स्कूल में हुई प्रतियोगिता में ढोल का जुब्बड़ स्कूल जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त कावड़ा, समरोड़ और जंगील और क्वारग स्कूल ने मैच जीत कर प्रतियोगी अगले चरण में पहुंचे। वहीं बैडमिंटन में हुई प्रतियोगिता रावी बस्सी स्कूल ने सवागांव को, मई स्कूल ने धरजा, छावशा ने मालगा, कनाहा ने बशील, क्वारग ने कानहा और वाकनाघाट स्कूल को मात दी। प्रतियोगिता का समापन आज होने जा रहा है।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच कानहा स्कूल और बशील स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें बशील स्कूल के खिलाड़ियों ने कनहा स्कूल को करारी मात दी। इसके बाद ममलीग स्कूल ने पतरोल, भोजआंजी स्कूल ने नगाई और गौड़ा स्कूल ने चायल स्कूल को हराया। यह जानकारी स्कूल प्रधानाचार्य गीता राम कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने किया। प्रतियोगिता में कंडाघाट जोन के 36 स्कूल भाग ले रहे हैं। वीरवार को प्रतियोगिता का प्रथम चरण पूरा हुआ।
