
शिमला (वीरेंद्र खागटा) नेरवा :-शिमला नेरवा मुख्य मार्ग पर पथ परिवहन की बस संख्या एच पी 66 -1923 दुर्घटना ग्रस्त हो गई , ये बस शिमला से पहलोग जा रही थी! धबास के समीप कराई गाँव पहुँचने पर सामने से सेब से एक लदा ट्रक आया , बस के चालक ने पास देने के लिए बस को जैसे ही पीछे किया तो सड़क धसने के कारण बस सीधी सड़क से करीब 700 फुट नीचे खड्ड में जा गिरी, जैसे बस एक चट्टान से टकराई बस की छत और बॉडी अलग -अलग खुल गई, जिस कारण अधिकांश सवारी एक खाई में गिर गये। ,उसके पश्चात बस के खड्ड तक पहुँचते -पहुँचते परखच्चे उड़ गए ! प्रत्यदर्शियों के अनुसार यदि बस की छत व बॉडी न खुलती तो अधिक लोग हादसे के शिकार हो सकते थे ! दुर्घटना ग्रस्त बस में 47 लोग सवार थे,जिसमे 8 लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई! मृतकों में ग्राम पंचायत केदी के पूर्व प्रधान भगत राम पुत्र मोही राम गाँव बटेवडी , इंद्रा देवी पत्नी स्व: यशपाल गाँव बैरग ,रणजीत पुत्र वीरबहादुर निवासी विहार ,बलबीर पुत्र अनूप सिंह गाँव गोल जिला चमोली उतराखंड ,फूलमा देवी पत्नी जगत राम गाँव कांदल ,जालम सिंह गाँव हानोग ,मनमोहन रन्टा पुत्र करम सिंह रुसलाह ,रवीन्द्र संख्यान पुत्र दौलत राम बिलासपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई! जबकि 39 अन्य घायल हो गए ! हादसे की सूचना मिलते ही एस डी एम चौपाल कृष्ण चन्द , डी एस पी चौपाल पूरन चन्द दुर्घटना स्थल पर पहुंचे , और तुरंत प्रभाव से मृतकों के परिजनों को दस -दस हजार और घयालो को पांच-पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की गई ! प्रशासन की तरफ से सभी घायलो को आई जी एम् सी शिमला पहुँचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए है। क्षेत्र में हुए इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुभाष मंगलेट ने हादसे में सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर गहरा शोक प्रकट किया।
