बस-ट्रक भिड़ंत में पांच घायल, लगा जाम

हल्द्वानी। टांडा जंगल में हल्द्वानी और रुद्रपुर की सीमा के बीच सिडकुल की एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पांचों को एसटीएच में भर्ती करवाया गया है। एक्सीडेंट के बाद रोड जाम होने से रुद्रपुर से 108 मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। जिस कारण हल्द्वानी की 108 ने घायलों को एसटीएच में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार सिडकुल की एक बस बृहस्पतिवार शाम हल्द्वानी की ओर आ रही थी। टांडा बैरियर से कुछ पहले हल्द्वानी की ओर से जा रहे एक ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related posts