बस के नीचे कुचलने से महिला की मौत

चिन्यालीसौड़। धरासू बैंड के निकट यमुनोत्री धाम जाने वाली सड़क पर हुए वाहन हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर जा रही यह महिला छिटक कर विपरीत दिशा से आ रही बस के पिछले टायर के नीचे कुचली गई।
सोमवार को अठाली गांव निवासी कीर्तमा देवी (53) पत्नी विक्रम सिंह अपने बेटे विकास और देवराज के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर ब्रह्मखाल की ओर जा रही थी। दोपहर 12 बजे यमुनोत्री राजमार्ग पर धरासू बैंड के निकट मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह छिटककर गिर गई। इतने में सामने से आ रही बस के पिछले टायर के नीचे सिर कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवकों को भी हल्की चोटें आईं। थानाध्यक्ष धरासू दिनेश कुमार ने बताया कि बस के वाहन चालक विजय जोगेला निवासी जखारी गांव को भादंसं की धारा 304ए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बस वाहन संख्या यूके07पीसी-0328 को कब्जे में ले लिया गया है।

Related posts