

बंगलूरू से बलात्कार की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि स्थानीय बसपा नेता के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने आरोपी नसीर हैदर और उसके चार दोस्तों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह घटना को अंजाम देकर भाग रहा था।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ देर रात अपने घर के बाहर खड़ी कार में बैठी थी।
तभी आरोपी चारों लड़कों ने हमला कर दोनों को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ रेप किया। इसके साथ ही चाकू के बल पर उसके दोस्त को धमकाया।
आरोपियों ने की पैसों की मांग

पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपयों की मांग भी की। जब उन्हें लगा कि उनके पास इतनी पैसे नहीं हैं तो उन्होंने पीड़ित लड़की के दोस्त की घड़ी छीन ली।
इसके साथ पीड़ित लड़की ने बताया कि जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने पुलिस के पास ले जाने की भी धमकी दी।
पुलिस की दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, ‘जब मैंने उनकी हरकतों का विरोध किया तो हमें पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी दी गई और कहा गया कि मेरे दोस्त पुलिस में है।’
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जब लड़की ने रेपिस्ट का विरोध किया तो उसने कहा, ‘मुझे बस पांच मिनट दो और फिर मैं तुम्हें जाने दूंगा।’ पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मुताबिक दोनों लड़के-लड़की अक्सर साथ घूमते थे।
