बष्टी के ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

रुद्रप्रयाग। सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत बष्टी के ग्रामीणों ने निर्माण कर रही कंपनी पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियाें ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 जून तक कार्रवाई नहीं होने पर 16 से परियोजना के एडिट-टू का कार्य बंद कराने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत सदस्य भीरी गीता देवी, प्रधान बष्टी राजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य लता देवी, उप प्रधान बष्टी श्यामा देवी, रमेश लाल, महंत परिपूर्णानंद ने बताया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की कंपनी के साथ वार्ता हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से मांगों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।

Related posts