
चंबा। बर्फबारी होने के कारण भरमौर तक बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। चंबा भरमौर मार्ग पर चलने वाली बसें भरमौर से दस किलोमीटर पीछे लाहल तक ही पहुंच रही हैं। इसके आगे छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है, बसें नहीं चलने के कारण ग्रामीणों को छोटे निजी वाहनों को हायर कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण उन्होंने भारी भरकम किराया भी भरना पड़ रहा है।
तहसील मुख्यालय सहित निचले क्षेत्रों में दो इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र की ऊपरी पहाड़ियों जैसे कुगति, सुपा, चौबिया, भरमाणी, मणिमहेश, बड़ग्रां, तुंदा, कुआंरसी, रूणुक ोठी में छह इंच तक हिमपात हुआ है। मंगलवार शाम तक क्षेत्र में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही थी। इस कारण जहां यातायात सुविधा ठप हो गई है, वहीं दो दिन से बिजली की भी आंख मिचौनी चल रही है। दिनभर बिजली कट लग रहे हैं। इसके अलावा रात को भी घंटो बिजली गुल रहती है। स्थानीय निवासी पवन कुमार, अनिल सुनील कुमार, रमेश, तीर्थ सिंह, विनय कुमार और मनोज ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के कारण क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों क ा सामना करना पड़ रहा है।
