
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।(कमलेश) क्षेत्र में देर रात से हो रही बर्फबारी के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 22 यातायात के लिए बाधित है। नारकंडा से सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। रामपुर से शिमला जाने वाली बसों को वाया सुन्नी और बसंतपुर होकर भेजा गया। हालांकि नारकंडा मे 13 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई है। बर्फबारी के चलते संपर्क मार्ग नारकंडा-ननखड़ी, नारकंडा-थानाधार भी यातायात के लिए बाधित रहा। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि बर्फबारी होने से बसों को वाया सुन्नी बसंतपुर होकर भेजा गया। जलोग के पास स्लाइड होने के कारण 52 सीटर बसों को भी वाया सुन्नी और बसंतपुर होकर भेजा गया।
