
मंडी। धर्मपुर क्षेत्र के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटी के सात दिन के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को समाजसेवा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 52 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि शिविर एनएसएस प्रभारी अजय कुमार लखनपाल की देखरेख में लगाया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने पाठशाला प्रांगण में सफाई की और आसपास के कई पुराने जल स्रोतों को संवारा। शिविर के दौरान लवनपुर, लंगेहड़, बारल और ठाणा गांवों को जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया गया। प्रभारी अजय कुमार लखनपाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विनोद कुमार ने किया। समापन
समारोह में प्रधानाचार्य देशराज वर्मा ने शिरकत की। शिविर में किरना कुमार और ओम प्रकाश ने सहयोग दिया।
