बरठीं में दो दिन गुल रहेगी बत्ती

बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं और आसपास के इलाकों के लोग आगामी दो दिन गर्मी में पसीना बहाने के लिए तैयार हो जाएं। दस और 11 जून को इलाके के कुछ गांवों में मरम्मत कार्य के चलते बत्ती गुल रहेगी, जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली बोर्ड ने बाकायदा इस बारे सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपील की है। बताया जा रहा है कि इलाके की 11 केबी लाइन की मरम्मत का कार्य होना बाकी है, जबकि ट्रांसफार्मर में भी कुछ खराबी आई है। आगामी दो दिनों तक इनकी मरम्मत का कार्य किया जाना है। सहायक अभियंता आरपी शर्मा ने बताया कि बिजली की 11 केबी और 250 केबीए ट्रांसफार्मर के रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस वजह से बरठीं, बड़गांव, सुन्हाणी व आसपास के गांवों में सुबह दस से पांच तथा 11 जून को दस से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की है।

Related posts