
कर्णप्रयाग। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में नए शिक्षण सत्र के तहत प्रवेश की तिथि भले ही तीन अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है, लेकिन प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को बैंकों के रवैये से खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। पिंडरघाटी में आईटीआई की पढ़ाई के इच्छुक छात्र-छात्राओं को इस समस्या से आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है।
मैं स्वयं एसबीआई शाखा में दो बार जा चुका है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं लेेकिन बैंक अधिकारी मशीनें खराब होने की बात कह रहे हैं। इन हालात में प्रवेश लेेने वाले कई अभ्यर्थी वंचित हो सकते हैं। बैंकों को ध्यान देना चाहिए।
– आरआर जोशी प्रधानाचार्य आईटीआई नारायणबगड़
ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिस कारण डीडी नहीं बन पा रहे हो। हां कई बार कनेक्टिविटी फेल होने के कारण समस्या हो सकती है। मंगलवार को मैंने स्वयं कई डीडी पर हस्ताक्षर किए हैं।
-अनिल कुमार, प्रबंधक, एसबीआई नारायणबगड़
