बनौला गांव में अधेड़ ने फांसी लगाई

सोमेश्वर। तहसील क्षेत्र के बनौला गांव निवासी अधेड़ ने घर से कुछ दूर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बनौला गांव निवासी डुंगर सिंह (53) पुत्र बची सिंह शनिवार रात आठ बजे घर से निकले। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की। इस दौरान घर से कुछ ही दूर स्थित बांज के पेड़ में वह रस्सी के फंदे में लटके मिले। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे डुंगर सिंह की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना सोमेश्वर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। एक पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि डुंगर सिंह इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

Related posts