
बनबसा। छावनी स्घ्थित फायरिंग रेंज मैदान में चल रही थल सेना की भर्ती में मंगलवार को बागेश्वर के करीब 3 हजार युवकों ने दौड़ लगाई। इसमें से 300 युवक भी दौड़ में सफल रहे। बुधवार को ऊधमसिंह नगर के युवाओं की भर्ती होगी।
कुमाऊं रीजन के लिए आयोजित थलसेना की भर्ती रैली में मंगलवार को अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की देखरेख में बागेश्वर जिले के युवकों की जीडी, क्लर्क और टेक्निकल पद के लिए भर्ती की गई। बीआरओ अल्मोड़ा के डायरेक्टर (भरती अधिकारी) कर्नल वी सुंदरेश ने बताया कि मंगलवार को करीब 2600 युवकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया, जिसमें से 300 युवक सफल हुए हैं। दौड़ में चयनित युवकों का अन्य फिजिकल परीक्षण हुआ। उन्होंने बताया कि चयनित युवकों का बुधवार को मेडिकल के बाद उनके बायोेडाटा आदि का निरीक्षण किया जाएगा। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की भर्ती प्रक्रिया पिथौरागढ़ बीआरओ के तहत की गई। बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की भर्ती प्रक्रिया को अल्मोड़ा बीआरओ द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
