बनचौरा का अस्पताल खुद बीमार

चिन्यालीसौड़। ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र बनचौंरा के निवासियों के लिए खोला गया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार नजर आता है। एक साल से यहां डाक्टर नहीं होने के कारण लोग इलाज के लिए देहरादून-ऋषिकेश जाने के लिए मजबूर हैं।
चिन्यालीसौड़ प्रखंड के 54 गांवों की करीब 16 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए खोले गए इस अस्पताल में केवल एकफर्मासिस्ट तैनात हैं। क्षेत्र के लोग डाक्टर की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
कोट…
डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर मंत्रियाें और अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिल पाया।
उत्तम सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य बनचौंरा

कोट…
जनपद के सभी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है। शासन को समय-समय पर प्रस्ताव भेजा जाता हैं, लेकिन अभी तक डाक्टर नहीं मिल पाए। डाक्टर मिलने पर ही तैनाती की जाएगी।

डा. मयंक उपाध्याय, सीएमओ उत्तरकाशी

Related posts