बद्दी में दवा फैक्टरी में लगी आग

बद्दी (सोलन)। बद्दी के सब्जी मंडी के समीप एक दवा फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है। आग से दवा फैक्टरी में रखा कच्चा माल जल कर राख हो गया है। आग से फैक्टरी की पहली मंजिल जल नष्ट हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैक्टरी की पहली मंजिल में धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच, वर्धमान से दो तथा नालागढ़ से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक आग ने फैक्टरी की पहली मंजिल जल कर राख हो गई। आग से दवाई बनाने का कच्चा माल कर जल कर राख हो गया। लगातार आग पर पानी डाला गया। करीब पांच बजे आग पर काबू पाया गया। आग से एक करोड़ से अधिक रुपयेे का नुकसान आंका गया। इस संबंध में फायर आफिसर सुखदेव सिंह ने बताया कि आग से एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। फैक्टरी में अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी।

Related posts