
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज में शनिवार को एक्स बीडियन के लिए गेट टू गेदर का आयोजन किया गया। बदतमीज दिल और डिस्को दिवाने और किन्नौरी नाटी पर यहां जमकर धमाल मचाया गया। कार्यक्रम का आगाज निष्ठा, रशिल और चंद्रिका के स्वागत गीत से किया गया। किजोम, लोसांग, कंचोक, लामा, चिरिंग, इडन, लामो, पेमा व साथी छात्राओं ने स्नो लॉयन तिब्बतियन डांस किया। एक्स बीडियन एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू सेठ ने प्राचार्य डा. वीना जॉन को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। सेठ ने एसोसिएशन की सचिव एनी, कोषाध्यक्ष मैरी रीटा, कोर मेंबर अनुजा, नंदनी पठानिया, माला कुठियाला को बैज पहनाए।
एसोसिएशन ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। छात्रा जागृति ने माही सोणे रंग दा वे… गाकर समां बांधा। चंद्रिका, रश्लि, निष्ठा ने डांस कर तालियां बटोरीं। शेरी महक, पंखुड़ी और साथी छात्राओं ने किन्नौरी नाटी पर धमाल मचाया। पूजा, प्रार्थना और एकता ने एक्स बीडियन के जीवन पर नाटिका पेश की, जिसमें कॉलेज में बिताए दिनों को दिखाया गया।
——–
विदेश से भी पहुंचीं पूर्व छात्राएं
गेट टू गेदर में विदेश से भी एक्स बीडियन पहुंचीं। इस मौके पर आईपीएस पुनिता भारद्वाज, सतवंत अटवाल और हिपा की निदेशिका पूर्णिमा चौहान, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी आरजू राणा, नयन मोंगिया की पत्नी तनु बाटला, ‘छन छन’ सीरियल की अदाकारा तनुश्री बाटला आदि मौजूद रहीं।
