बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता

भोजनगर (सोलन)। ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज में चल रहे तीन दिवसीय टेक फेस्ट एलिवेशन-2013 की दूसरी संध्या में बुधवार देर शाम तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अध्ययनरत हर छात्र का रोजगार नौकरी लगते देखना चाहते हैं।
शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने छात्रों को सदाचार में रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। समारोह में नप अध्यक्ष सोलन कुल राकेश पंत, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर कई इवेंट आयोजित हुए जिसमें पुनीत ठाकुर, मुकुल देव अत्री, अदिल जैदी, अमन शर्मा, अक्षय शर्मा, यश मल्होत्रा, विनिमा सिंह, पूजा, पूजा भारद्वाज, संदीप ठाकुर, दीपक नेगी, योगेंद्र गुलेरिया, इंदु शर्मा, पूनम पठानिया, शुभम शर्मा, मनू धीमान, शैलजा शर्मा, भारती, नेहा राणा, नेहा पठानिया, राहुल राणा, निधी सकलानी, कामिनी ठाकुर, पूजा वर्मा, दामिनी कपूर, पूजा शर्मा, रूचि चौधरी, सुष्मिता नेगी, नितिहा दोरजे, तनुजा चंदेल, पूजा अत्री, मोहित शर्मा, आशीष शर्मा, अभिषेक गुलेरिया, स्वाति ठाकुर, श्रद्धा संतिल्या, भूपेंद्र दोरजे, अभिनव, करन शर्मा, प्रिंस पठानिया, अखिल, सोनाली, मिहाली जैन और स्वाति ठाकुर ने भाग लिया।

Related posts