
बरठीं (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में अध्यापक वर्ग की अहम भूमिका होती है। इसके चलते अध्यापक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। ताकि बच्चों को भविष्य उज्जवल बने।
विधायक बंबर ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला बड़गांव में हिमुडा की ओर से बनाए गए 45 लाख रुपये के भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिम ऊर्जा निदेशक और मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने ‘वैद्या देख मेरी नाड़िया’, ‘खरी किती बाबुला’, ‘तैं बुढडे ने मेरी शादी किती है’, ‘आजा मेरी प्यारी राधे बागों में झूले पडे़’ सहित अन्य गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर पाठशाला मुख्याध्यापक जगबीर जुम्वाल, एसएमसी प्रधान जगबीर सिंह, सूबेदार प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान जितेंद्र गौतम, गोपाल दास, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष एमएस ठाकुर, मनशा राम, उपेंद्र सिंह चंदेल, ओंकार सिंह चंदेल, मानेंद्र सिंह चंदेल, रूप रानी, विनोद गौतम, प्रोमिला, बलदेव दास, संजू देवी, कुलदीप परमार, जंग बहादुर सिंह, विजय कौशल, कर्नल कमल चंदेल, रघुवीर सिंह, रणजीत सिंह, हरी सिंह, दलेर सिंह, राजेश गौतम, वासुदेव, जय किशन, गजेंद्र सिंह, सतपाल, हंसराज, ऋषि राम, रसील सिंह, हरी राम, सुदेश कुमारी, रक्षा देवी, विजय सिंह, बाबू राम, प्रेम लाल, खजान सिंह, जय सिंह, धर्म सिंह आदि उपस्थित थे।
