
बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कपिल जयाड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के सुनील राणा को 68 मतों से हराया। सचिव सहित अन्य पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।
मंगलवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए मतदान एवं मतगणना हुई। 279 छात्र-छात्राआें ने मतदान किया। परिणाम घोषित करते हुए चुनाव प्रभारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि कपिल जयाड़ा ने 143 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुनील राणा को 75 मत मिले। ममलेश डिमरी को 58 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित किए गए। सचिव पद पर बविता, उपाध्यक्ष पद पर अमित लाल शाह, सह सचिव पद पर पंकज कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विपिन पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। प्राचार्य डा. लबनी राजवंशी ने चुनाव निर्विघ्न एवं शांपिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन, पुलिस का आभार जताया। इस मौके पर विजयी प्रत्याशी के समर्थकाें ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।
