
रामपुर बुशहर। यहां से करीब चार किमी दूर बजीर बाउड़ी में दोपहर करीब 12.30 बजे दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि, इसके बारे में पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमो गाड़ी रामपुर की ओर आ रही थी। जबकि, कार बजीर बाउड़ी के पास निरमंड की ओर यू टर्न कर रही थी। इस दौरान इन दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इससे मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लगा रहा। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो जाने के चलते पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। डीएसपी रामपुर सुनील नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने से पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
