
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के शुक्रवार को जारी किए वार्षिक बजट से कर्मचारी और पेंशनर वर्ग के चेहरे चहक उठे हैं। समस्त कर्मचारियों ने वार्षिक बजट का स्वागत किया है। मार्च 2014 तक छह वर्ष सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मी पक्के हो जाएंगे। प्रथम जुलाई 2013 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त मिलने के निर्णय से कर्मचारी और पेंशनर फूले नहीं समा रहे।
बॉक्स…
शिक्षा विभाग में कार्यरत अभिषेक शर्मा का कहना है कि बजट बेहतरीन है। बजट में सरकार ने कर्मचारी वर्ग का ख्याल रखा है। इसके लिए वह सरकार के आभारी हैं।
बॉक्स….
चंद्राभ मिश्रा का कहना है कि बजट कर्मचारियों के लिए महंगाई से राहत देने वाला है। वह प्रदेश सरकार का आभार जताते हैं।
अश्वनी मेहरा का कहना है कि बजट में कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखा गया है। किस्त जारी होने पर महंगाई से राहत मिलेगी।
शिक्षा बोर्ड में तैनात सुनील शर्मा का कहना है कि किश्त जारी होने से महंगाई के बोझ में कमी आएगी। प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं और उनके आभारी हैं।
