
नई दिल्ली: राजद प्रमुख लालू यादव ने बृहस्पतिवार को पेश हुए आम बजट को अब तक का सबसे फ्लॉप बजट बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इसको बनाते समय दिमाग का प्रयोग नहीं किया गया।
इसके साथ ही लालू ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह लोगों से छल करके सत्ता में आई है इसलिए प्रकृति भी इनका साथ नहीं दे रही और इस बार बारिश भी कम हो रही है। लालू ने कहा कि बजट के नाम पर मोदी सरकार ने देश की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाया है।
