बच्चों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा

सोलन। फन एंड लर्न स्कूल सोलन में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोक नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किए।
इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी के दीक्षित ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय और सानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं चौथी कक्षा में अन्नया पहले, नम्रता दूसरे और वितस्ता तीसरे स्थान पर रही। पांचवीं कक्षा में रीजा ने पहला, धृति ने दूसरा और लक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राजेंद्र कौर, रीटा मुंशी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोक नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किए। जिसकी स्कूल मुख्य अध्यापिका शार्लेेट क्लार्क ने खूब सराहना की। इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

Related posts