बच्चों ने एक रात मंडी में एक बल्ह के रैन शेल्टर में गुजारी

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना के अंतर्गत स्यांजी कोठी क्षेत्र के तीन स्कूली बच्चे 12 सितंबर को लापता हो गए थे। जब तीनों बच्चों घर पर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने बच्चा चोर गिरोह द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई। शनिवार को तीनों बच्चों के माता-पिता सुंदरनगर के बीएसएल थाना पहुंचे तथा उन्होंने बच्चों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों को चैल चौक मार्ग पर बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों बच्चे स्कूल तथा घर पर मार पड़ने को लेकर डरे हुए थे। इस कारण वह स्कूल के बाद घर वापस नहीं गए।
स्यांजी कोठी क्षेत्र के तीन स्कूली बच्चे जिनमें से दो दसवीं कक्षा तथा एक सातवीं का छात्र है ने 12 सितंबर को स्कूल से दिया होम वर्क का काम नहीं किया था। स्कूल में मार पड़ने के डर से वह जंगल में ही जाकर छुप गए। जहां पर उन्हें किसी परिचित ने देख लिया। बच्चों को भय हुआ कि स्कूल न जाने की बात पता चलने पर उन्हें घर पर भी मार पड़ेगी। इसलिए वह घर नहीं गए तथा मंडी चले गए जहां पर वीरवार की रात उन्होंने एक मंदिर में गुजारी। शुक्रवार को वह बल्ह आ गए तथा रात एक रैन शेल्टर में गुजारी। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने के उपरांत बच्चों को चैल चौक की ओर पैदल जाते हुए बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चों को सुंदरनगर लाए। परिजनों को सौंप दिए। इधर, थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

Related posts