
बिलासपुर/ घुमारवीं। घुमारवीं उपमंडल के तहत तेज रफ्तारी वाहन के कुचलने से एक बच्ची की मौत हो गई। इससे पूरा इलाका गमगीन हो गया है। घटना शनिवार देर शाम हुई। मृतका की पहचान दो वर्षीय गरिमा उर्फ गौरी पुत्री नीरज महाजन के रूप में हुई है। बच्ची को कुचलने वाला चालक अभी फरार है। पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। नीरज महाजन ‘अमर उजाला’ से जुडे़ हैं।
मीडिया जगत से जुडे़ प्रतिनिधियों ने भी इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए महाजन परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतका बच्ची की आत्मा की शांति को प्रार्थना की है। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर शाम पेश आया। गरिमा सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी। कि अचानक एक पिकअप नंबर एची 23-5351 वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में आने से बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, प्रेस क्लब बिलासपुर के प्रधान संजय शर्मा, महासचिव कूलभूषण चब्बा, जय कुमार, कुलदीप चंदेल, अश्वनी पंडित, पुनीत शर्मा, विशाल, अशीष पटियाल, अभिषेक सोनी, राजेश्वर ठाकुर, अनूप कुमार, सुनीता ठाकुर, शक्ति उपाध्याय, राकेश शर्मा, रवि, राजीव कश्यप, प्रेस परिषद के प्रधान अजय उपाध्याय, महासचिव विजय, विजय राज, बंशीधर, अरुण डोगरा, परबिंद्र शर्मा, अनिल पटियाल, संजय भारद्वाज समेत मीडिया जगत से जुडे़ समस्त पत्रकारों ने घटना पर दुख प्रकट किया है। उधर, घुमारवीं पत्रकार संघ ने रविवार को आपात बैठक बुलाते हुए दो मिनट का मौन रखा। संघ प्रधान रामलाल पाठक, संजय शर्मा, चमन जंजुहा, पवन चंदेल, कुलवंत चंदेल, अनिल डोगरा, बृज लाल, आशा शर्मा, रतन लाल संधू, सीता राम ने बच्ची की मौत पर दुख प्रकट किया है।
