

गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया
ग्रामीणों ने युवक को बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करते हुए देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है।
आरोपी की पहचान हमीरपुर जिला के डिंडवी टिक्कर निवासी 27 वर्षीय विपन कुमार पुत्र परस राम के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाके में एक विवाह में गई नौ साल की अबोध बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया।
बच्ची काे पैसे दिखाकर ले गया और बन गया हैवान!

विवाह समरोह से लौट रही थी बच्ची
जहां उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया। बच्ची चिल्लाने लगी तो वहां मौजूद लोग एकत्रित हुए। उसे युवक के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी ने फरार होने की भी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दबोच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
उसका पर्स झाड़ियों में गिर गया। बताया जा रहा हैउक्त युवक सोलन जिले के एक सीमेंट कारखाने में काम करता है। उधर, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।� उसके खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 376, 511 के तहत मामला दर्ज किया है।� डा. ने अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पूर्व रामपुर में विगत सप्ताह स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश में महिलाओं की ही नहीं नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई है।
