बच्चियों के भविष्य को अब आमरण अनशन

चौखुटिया। जीजीआईसी में शिक्षिकाओं के रिक्त पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक संघ के तत्वावधान में क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इधर अभिभावक संघ ने आंदोलन को तेज करने का ऐलान करते हुए 19 अगस्त से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है।
राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सहित शिक्षिकाओं के रिक्त पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर ग्वैलचौड़ा मंदिर परिसर में तीसरे दिन इंद्र सिंह बोरा, गोविंद गिरि, मदन मोहन मठपाल और गोपाल सिंह पटवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर हुई सभा में 19 अगस्त से आमरण अनशन करने का ऐलान किया गया। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष खीमानंद जोशी ने कहा कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी रिक्त पदों में नियुक्ति के नाम पर लगातार गुमराह करते रहे हैं। इस बार जनता झूठे झांसे में आने वाली नहीं है।
आंदोलन के समर्थन में धरना देने और सभा को संबोधित करने वालों में गोपाल मनराल, आनंद नाथ, दरबान सिंह बिष्ट, नारायण दत्त कांडपाल, सूरज सिंह, देवकी देवी, लीला देवी, माया देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी, मालती देवी, स्वामी सत्य शरणानंद आदि शामिल थे।

Related posts