बगस्याड़ में बैली ब्रिज बनाने के निर्देश

गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल की जंजैहली घाटी के बगस्याड़ में विधायक जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को बहे पुल की जगह बेली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि बादल फ टने से आई बाढ़ से लोगों के सेब के बगीचे बहे हैं। पुल के बह जाने से जंजैहली घाटी का संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से टूट गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पुल के टूट जाने से घाटी अलग-थलग पड़ गई है और लोग घाटी से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह किन्नौर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं और जल्द ही मंडी पहुंच कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बादल फ टने से आई बाढ़ के चलते हुए नुकसान का जल्द आकलन करें और प्रभावितों को फ ौरी राहत प्रदान करें। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बगस्याड़ में बादल फ टने से जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें आर्थिक मदद प्रदान की जाए। उधर, राज्य युकां के महासचिव महेंद्र ठाकुर ने भी बगस्याड़ में आई बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बगस्याड़ के बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Related posts