बगल वालों को डरा रहीं अनसेफ बिल्डिंग्स

शिमला। कृष्णानगर वार्ड के अनसेफ भवनों में रहने वाले लोगों के अलावा आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगियां भी दांव पर हैं। मंगलवार को वार्ड के लोगों ने निगम आयुक्त अमरजीत सिंह और उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा के समक्ष अनसेफ भवनों को तोड़ने की मांग की। लोगों ने कहा कि इन अनसेफ भवनों के पास 20 से अधिक परिवार हैं। अनसेफ भवन कभी भी गिर सकते हैं।
स्थानीय राहुल, बालक राम चौहान, सुरेंद्र पाल, बाबू लाल, सोमा देवी, काला राम, शांति देवी, मदन लाल नाहर, सुनीता देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरकारी डिस्पेंसरी और उसके आसपास स्थित मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। अनसेफ भवन कभी भी गिर सकते हैं। प्रशासन को समय रहते अनसेफ भवनों को गिराना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनसेफ भवनों के आसपास बिजली के कई पोल भी हैं। अगर यह मकान गिर गए तो क्षेत्र में भारी नुकसान होगा। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि इस बारे में फैसला जिला प्रशासन को लेना है। प्रशासन के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts