
कर्णप्रयाग/गोपेश्वर। जनपद में रक्षाबंधन त्योहार सादगी से मनाया गया। आपदा के चलते बाजार में भी अधिक भीड़ नहीं जुटी। जोशीमठ क्षेत्र के बंशी नारायण मंदिर में बजीर देवता के पुजारियों ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान मंदिर में उपस्थित भक्तों ने भगवान विष्णु भगवान को राखियां भेंट की और मनौतियां मांगी। वहीं, जनपद में बहिनों ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद भाईयाें को राखी बांधी। कई लोगों ने तड़के स्नान कर गोपीनाथ मंदिर और अन्य देवी मंदिर में राखियां चढ़ाई। वहीं कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, आदिबदरी, पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली, देवाल, ग्वालदम में भी रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया।
