बंद हों ओल्ड एज होम : इलयासी

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के तीसरे दिन मजहब के मायने विषय पर व्याख्यान में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमेर इलयासी ने कहा कि भारत में ओल्ड एज होम की अवधारणा को बंद कर देना चाहिए। हमें अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए और अपने घर में ही उन्हें सम्मान देना चाहिए। मजहब वही है जो सबको एक साथ लेकर चले, एक दूसरे की बात समझे, इज्जत करे और सम्मान करे। जो हो रहा है वह पूर्व निर्धारित है। हम कुरान को मानते हैं, गीता को पढ़ते हैं, लेकिन उसका आचरण नहीं करते हैं। ‘दूसरों के लिए जीना और दूसरों के लिए कुछ कर गुजरना ही धर्म है’। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला के कुलपति प्रो. जसपाल सिंह ने कहा कि अब कोई मजहब ऐसा भी चलाया जाऐ.. जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए। दिल्ली से आए आचार्य ओपी पाण्डेय ने कहा कि हमारी संस्कृति पर पश्चिम की सोच का प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य आचार्य लेख राज शर्मा ने भी विचार रखे। इस मौके पर कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी, डीएस सुरेश कुमार और कुलसचिव मोहन झारटा मौजूद रहे।

सितार वादन प्रतीक चौधरी ने बांधा समां
शिमला। 44वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरेे दिवस की तृतीय संध्या अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक प्रतीक चौधरी और विवि के कर्मियों के नाम रही। शुभारंभ मुख्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने किया। कार्यक्रम में ‘मेघा छाए आधारित’ तथा तबला और सितार की जुगलबंदी से दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा मैया पर की गई कोरियोग्राफी, दिनेश शर्मा तथा उनके सहयोगियों की ओर से कव्वाली पेश की गई। धनी राम शांडिल ने सितार वादक प्रतीक चौधरी की प्रशंसा की। इसमें बाल कृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, ईश्वर दत्त शर्मा, संध्या, राज कुमारी, शिवानी, देवेंद्रा, मोनिका, सुदर्शना, मधु महिपाल, जेके गुप्ता, शेर सिंह, भरत राम शामिल थे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र ने किया भवन का शिलान्यास
शिमला। विश्वविद्यालय में प्रौद्योगिकी एवं सूचना संस्थान के तृतीय चरण के भवन का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिलान्यास किया। इसकी लागत 4 करोड़ 20 लाख 12 हजार और 700 रुपये आंकी गई है। चार मंजिला भवन में बैसमेंट में स्टाफ रूम, प्रयोगशालाएं, धरातल मंजिल में प्रयोगशालाएं, प्रथम तल में निदेशक कार्यालय, प्रयोगशालाएं बनाई जानी प्रस्तावित है।

एमएड, बीएड प्रवेश की तिथि बढ़ी
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती एवं मुक्त अध्ययन शिक्षा केंद्र ने बीएड और एमएड कोर्स करने के लिए फार्म भरने की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ा दी है। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया है।

Related posts