बंदरों के हमले में कॉलेज छात्रा घायल

कोटखाई (शिमला)। यहां वीरवार सुबह कॉलेज जा रही एक छात्रा पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें छात्रा घायल हो गईं। इस घटना के बाद यहां के बाशिंदों में दहशत का माहौल है। यहां इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह कॉलेज जा रही दीपा सांवत नाम की छात्रा पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा के सिर पर चोटें आई हैं। इससे पहले भी कोटखाई में प्रियांशु ठाकुर निवासी पडारा और आर्यन शर्मा निवासी कोटखाई बाजार पर भी बंदर हमला कर चुके हैं। जबकि, वीरवार सुबह दीपा सांवत गांव जालठ सरिता और दीक्षा के साथ कॉलेज जा रही थी कि इसी दौरान बंदरों ने दीपा पर हमला कर दिया। किसी तरह उसकी सहेलियों ने उसे बंदरों से बचाया। घायल दीपा को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल लाया गया। कोटखाई की शिल्पा, नरेंद्र थापा, अमित सूद, सतीश कुमार, पूजा दिवान, राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, सरिता गुप्ता, कुसुम कुमारी तथा अखील रेक्टा का कहना है कि बंदरों के हमलों के चलते बच्चों को स्कूल भेजना भी खतरे से खाली नहीं है। इन्होंने बंदरों के इस बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, डीएफ ओ ठियोग पीएस वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से बंदरों के लिए पार्क बनाए जाने हैं। पार्क बनने पर बंदरों को पकड़कर वहां रखा जाएगा।

Related posts