
बंजार (कुल्लू)। विस क्षेत्र बंजार में आम आदमी पार्टी ने भारत माता की जय का नारा देकर अपने कुनबे को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के संयोजक देसराज शर्मा ने वीरवार को नगर पंचायत बंजार में नगरवासियाें के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी की आगामी कार्यप्रणाली पर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप हिमाचल प्रदेश के सभी बारह जिलाें में पहुंच चुकी है और आप का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा के प्रत्येक पोलिंग बूथों तक अपनी टीम गठित करके आम जनमानस को आप का सदस्य बनाना लक्ष्य है। उन्हाेंने कहा कि आप हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बताया कि बंजार विस क्षेत्र से लगभग पांच दर्जन के करीब सदस्य बने हैं।
