बंगाल के दो हजार यात्री फंसे हैं

नई टिहरी। केदारनाथ-बदरीनाथ में फंसे पश्चिम बंगाल के यात्रियों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल के दो मंत्री यहां डटे है। वापस लौटने वाले यात्रियों से हालचाल पूछ रहे है। पश्चिम बंगाल के नियोजन मंत्री आरपी सिंह और परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पश्चिम बंगाल के लगभग 1500 से लेकर 2000 यात्री केदारनाथ क्षेत्र में फंसे हैं। जिसमें से लगभग 200 लोगों को रेस्क्यू से निकालकर अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। फंसे यात्रियों और उनके परिजनों से बराबर टेलीफोन पर वार्ता कर जानकारी ली जा रही है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल सरकार यात्रियों को हर संभव मदद देगी।

Related posts