
डीडीहाट। आपदा अभी थमी नहीं है। लेकिन राहत कैंप में रहने वालों को आपदा के साथ दूसरी तरह की आफत भी गले लग रही है। मदकोट और जौलजीबी के बीच के बंगापानी क्षेत्र में लोग कई तरह की बीमारियों के आगोश में आने लगे हैं।
बंगापानी क्षेत्र के तल्ला लुंठी, मल्ला लुंठी, बरम, मोरी आदि में उम्रदराज लोग आंखों की परेशानी झेल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र परिहार ने बताया कि सोमवार सुबह से 30 लोगों को आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। रगड़ने पर सूजन और लालपन आने लगा। मटमैला पानी होने से आंखों की सफाई में भी दिक्कत आ रही है। गांव वालों का कहना है कि यहां डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची है। वहीं यहां 48 छोटे बच्चों को दस्त और बुखार शुरू हो गए हैं।
