फोरेंसिक लैब खोलेगी आग के राज

चंबा। बस स्टेंड के पास हुई आग की घटना की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने जली हुई दुकानों से साक्ष्य जुटा लिए हैं और इन्हें एकत्र जुंगा स्थित एफएसएल लैब में भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस ने बिजली बोर्ड चंबा को भी इस घटना की जांच करने के आदेश दिए थे। चंबा मंडल के एसडीओ पवन कुमार ने आदेश प्राप्त होते ही जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। इसमें दो वरिष्ठ कनिष्ठ अभियंता शामिल थे। टीम ने जांच रिपोर्ट एसडीओ को सौंप दी है। उन्होंने यह रिपोर्ट पुलिस को देने की बात कही है।
उधर, सदर थाना के एसएचओ तिलक राज ने बताया कि आग से से तबाह हुई दुकानों से पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। इसको जुंगा स्थित एफएसएल लैब में भेजा जाएगा। लैब के विशेषज्ञ आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच करेंगे और उसके बाद आग की घटना सच समाने आ पाएगा।

शार्ट सर्किट से नहीं लगी आग
बिजली बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बस स्टैंड के साथ दुकानों में आग शार्ट सर्किट से नहीं लगी है। तीन सदस्यीय रिपोर्ट में कहा गया है जब शार्ट सर्किट होता है तो विद्युत का प्रवाह ऊपर से नीचे की तरफ होता है। घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। बस स्टेंड में विद्युत मीटर से कुछ दूरी तक ही सर्विस वायर जली है। बिजली के पोल से आने वाले सर्विस वायर सेफ है। इसी को आधार मानकर कमेटी ने शार्ट सर्किट से आग न लगने की बात कही है।

Related posts